उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नि मेयर ने वन विभाग व काली कमली ट्रस्ट के अधिकारियों को लोगों की समस्या से कराया अवगत

अधिकारियों को आवागमन का रास्ता बंद न करने की दी नसीहत

ऋषिकेश। नंदू फॉर्म, गीता नगर, सोमेश्वर नगरवासियों ने निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं को बताया कि काली कमली ट्रस्ट एवं वन विभाग द्वारा उनके आवागमन के रास्ते को बंद किया जा रहा है।

इस सूचना पर मौके पर पहुंची निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं ने काली कमली ट्रस्ट एवं वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया उनसे वार्ता करके अवगत कराया की हजारों की संख्या में इस क्षेत्र में लोग रहते हैं। विगत 50 वर्षों से ज्यादा समय से यह इनका आवागमन का रास्ता है। इसके अलावा अंदर काफी संकरी गलियां है। जिसमें की कभी कोई दुर्घटना होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी या एंबुलेंस नहीं जा सकती है। वन विभाग और काली कमली को मानवता के नाते इतनी बड़ी आबादी की मूलभूत रास्ते की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 फुट का रास्ता छोड़कर अपनी चार दिवारी करनी पड़ेगी। अनिता ममगाईं ने बताया कि मौके पर मौजूद दोनों विभागों ने एक महीने तक आवागमन वाली जगह को रास्ते के लिए छोड़ने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button