Blog

नि महापौर ने रामा पैलेस में मीठी मां कु आशीर्वाद गढ़वाली फ़िल्म का किया शुभारंभ

संस्कृति पर आधारित फ़िल्म समाज के लिए आइना : नि मेयर

ऋषिकेश। निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने शुक्रवार को रामा पैलेस सिनेमा हॉल में मीठी मां कु आशीर्वाद गढ़वाली फ़िल्म का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने फ़िल्म की प्रकृति का वर्णन भी किया।

निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि आज हमारी संस्कृति पर आधारित फिल्में समाज को आइना दिखाने का काम करती हैं। खास तौर पर ऐसी फ़िल्में युवाओं को सीख देने वाली है। उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म में मोटा अनाज का महत्व व उपयोगिता, सिलबटट्टे वाले पिसु लूण (नमक) का महत्व और इसके फायदे का अहसास कराया गया है। लूण कितना शुद्ध और पौष्टिक होता है यह बात युवाओं को फ़िल्म के माध्यम से पता चलेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग फ़िल्म को देखने जरूर आएं। साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़े लोगों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि गढ़वाली फिल्में अब अधिक से अधिक रिलीज हो रही हैं। ऐसे में यह हमारी सभ्यता संस्कृति के लिए फायदेमंद है। बताया कि फ़िल्म के निर्देशक कांता प्रसाद एवं प्रोड्यूसर वैभव गोयल हैं। मुख्य कलाकारों में मोहित घिल्डियाल, मेघा खुगशाल, नवल सेमवाल, जय करण सिंह, सृष्टि रावत, तिष दुमागा, अंचल गैरोला, कनिका जोशी, अमित विश्वकर्मा, मुकेश शर्मा, अंजली रमोला,प्रीति नौटियाल, मोनिका (मेकअप), पूजा भंडारी, धर्मेंद्र चौहान, रणवीर सिंह चौहान, हर्ष खत्री, संजय बडोनी, राजीव शुक्ला, संदीप नायक, रोमा पंडित, रिजवान, आदि, रविता शाह, राजेश नौगन, नीलम रावत, विवेक नौटियाल, रविता, संक्रांति बुटोला एवं शुभ शामिल हैं। इस मौके पर राजकुमारी जुगलान, असर्फी रणावत, कस्तूरी चौहान, किरन त्यागी, सुभम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button