नि. महापौर ने एआरटीओ कार्यालय में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वृक्षों के संरक्षण को कर्मचारीयों का जताया आभार
ऋषिकेश। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नि. महापौर अनिता ममगाईं ने ARTO कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान नि महापौर ने पर्यावरण से जुड़े बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि “आज विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को बधाई” आज के दिन संकल्प लेना होगा सभी को पर्यावरण को हमें बचाना होगा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे। नहीं तो भविष्य खतरे में होगा हम हमारी पीढ़ी के लिए क्या छोड़ कर जा रहे हैं यह भी हमें सोचना होगा। कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिंग का असर हो रहा है, आने वाले पीढ़ी के लिए चाहे वह कितना भी अमीर क्योँ न हो, वह धन संपदा किसी काम की नहीं है। क्योंकि ज़ब हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हम जीवित रहेंगे। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे वृक्षों का संरक्षण करना है। जिसके चलते ARTO कार्यालय ऋषिकेश में पौधरोपण किया गया है। साथ ही उन्होंने बीते समय में रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए ARTO ऑफिस कार्यरत कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया।इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी, पंकज शर्मा, विजय बडोनी, ममता नेगी, रमेश अरोड़ा, विवेक गोस्वामी, संदीप शास्त्री, बी एन तिवारी, शेलेंद्र रस्तोगी, गौरव सहगल, ज्योति सहगल, राजेश कोटियाल, सुरेश बिष्ट, अनूप बडोनी, विनीता बिष्ट, दुर्गा देवी आदि लोग मौजूद रहे।




