उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नि.मेयर ने नगर कीर्तन में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

गुरुनानक देव की शिक्षा प्रेरणा स्रोत : मंमगाई

ऋषिकेश। गुरुद्वारा सिंह सभा ने सिखों के प्रथम गुरु नानकदेव 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य नगर कीर्तन निकाला। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगो ने नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

बुधवार को निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई ने प्रथम गुरु नानकदेव के नगर कीर्तन में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ शहरवासियों को गुरू पर्व की शुभकामनाएं दी। गतका पार्टी की ओर से आयोजित नगर कीर्तन में तलवारबाजी व विभिन्न करतब प्रस्तुत किए गए,  जो मुख्य आकर्षण का केंद्र बने। सुन्दर वस्त्रों में सजे पंज प्यारे की अगुआई में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई ने कहा कि गुरूनानक देव महाराज एक महान संत थे। जिन्होंने समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का काम किया था। जिनकी तरफ एक उम्मीद की तरह हर कोई देखता है। आज भी उनकी शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणा स्रोत का काम करती है। उन्होंने सभी को एक समान समझा व लोगों को आपस में प्रेम से रहने का संदेश दिया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के हित में कार्य करना चाहिए। मौके पर विनोद शर्मा, पंकज शर्मा, रमेश अरोड़ा, विवेक गोस्वामी, मनीष मनवाल, अजीत गोल्डी, अमरीक सिंह, रोमा सहगल, राजू कुमार, जॉनी लांबा, दीपक मंडल, अजय मंडल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button