उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नपा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बांटे राष्ट्रीय ध्वज

घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में हर घर तिरंगा अभियान धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत निकाय के समस्त घरों में तिरंगा वितरण किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने सभी क्षेत्रवासियों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने घरों में लगाने की अपील की है।

बता दें कि प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के आदेश और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में समस्त निकाय क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बांटे गए। इसके बाद सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में दर्शन महाविद्यालय के छात्रों, पालिका कर्मियों, प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षकों, पर्यावरण मित्रों और स्थानीय लोगों के संग रामझूला से स्वामी नारायण गेट तक पैदल भारत माता की जय के नारों के साथ रैली निकाली। इस मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर महिपाल, बाबू सिंह, मायाराम, मुकुल, दर्शनमहाविद्यालय के अध्यापक सुशील नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button