उत्तराखंडविकास

2025 तक पूरा होगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य, 2026 में पहाड़ों पर दौड़ने लगेगी रेल

अब तक 73 प्रतिशत निर्माण कार्य किया जा चुका पूर्ण

ऋषिकेश। तमाम कठिनाईयों का सामना करते हुए RVNL निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सबकुछ सही रहा तो 2025 के आखिर तक ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जबकि, 2026 तक RVNL पहाड़ों पर ट्रेन दौड़ाने में पूरी तरह सफल रहेगा। साथ ही RVNL ने अब तक 73 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा भी कर लिया है।

शुक्रवार को ऋषिकेश हरिद्वार बायपास मार्ग पर स्थित रेलवे विकास निगम के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में RVNL के महाप्रबंधक अजीत सिंह यादव ने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों की जानकारी देकर बताया कि 125 किलोमीटर लम्बी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाईन परियोजना का निर्माण रेल विकास निगम द्वारा हर कठिनाई को पार करते हुये युद्ध गति से संचालित किया जा रहा है। सब कुछ सही रहा तो 2026 मे रेल पहाड़ों पर दौड़ने लगेगी। वही, बात करे निर्माण कार्यों की तो अब तक RVNL ने 73 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। सुरंग का कार्य 2024 तक पूरा कर लिया जायेगा। बताया कि परियोजना में 125 किलोमीटर की दूरी मे 104 किलोमीटर, रेल सुरंग के अंदर से ही होकर गुजरेगी, जिसके तहत RVNL 75 किलोमीटर की सुरंग निर्माण को पूरा कर चुका है। वहीं, सुरंग निर्माण से आ रही जनमानस की समस्याओ का भी समय समय पर निवारण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button