बंद घर में चोरों ने लगाई लाखों की सेंध, जांच में जुटी पुलिस
सोने के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ
ऋषिकेश। बापू ग्राम क्षेत्र सुमन बिहार गली नंबर 2 में देर रात अज्ञात चोरों ने बंद घर में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना में चोरो ने घर की अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नगदी एवं सोने के सामान की सेंध लगाई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। साथ ही एसओजी भी मामले की जांच में जुटी गई है। भवन स्वामी अर्जुन मलिक ने बताया कि घर के सभी सदस्य किसी संबंधित के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। अगले दिन सुबह वापस आकर देखा तो घर के सभी लॉकर्स टूटे हुए मिले। भवन स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, इस पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।




