एआरटीओ में सारथी पोर्टल बंद होने से पर्यटकों की बड़ी मुश्किलें, पेमेंट कटने के बावजूद भी नहीं मिल पा रहे दस्तावेज
मामले में बचते नजर आ रहे आला अधिकारी
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों के ग्रीन कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों को जारी करने के लिए परिवहन विभाग का ऑनलाइन पोर्टल इन दिनों ठप पड़ा हुआ है। पोर्टल सरकार ने उपभोक्ता की सुविधा के लिए बनाया था।
चारधाम यात्रा के वाहनों और चालकों को लंबी कतारों में ना लगना पड़े इसके लिए भी पोर्टल सार्थक साबित होना था। लेकिन ऋषिकेश ARTO दफ्तर मे इन दिनों सारथी पोर्टल के ठप पड़ जाने से हजारों तीर्थ यात्री दिक्क़तों का सामना कर रहे हैं। इसमें ग्रीन कार्ड एवं वाहनों के तमाम दस्तावेजों के लिए पेमेंट तो काटी जा रही है, लेकिन दस्तावेज प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। वंही ऑनलाइन पोर्टल 18 मई को अपडेट होने की तिथि दिखा रहा है। ऐसे में यात्रा पर जाने वाले लोगों को कब तक ऋषिकेश परिवहन विभाग के चककर काटने पड़ेंगे, इस समबंध मे कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे मे विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। बहरहाल पोर्टल के ठप पड़ जाने से तीर्थ यात्रियों सहित वाहन चालकों और स्वामियों कों ऋषिकेश मे फजीहत झेलनी पड़ रही है।




