उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

बाबा अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जिलाध्यक्ष ने डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

ऋषिकेश। भाजपा जिला कार्यालय में डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉक्टर अंबेडकर ने व्यक्तिगत स्तर पर 21_ 21 घंटे कार्य करके दो वर्ष 11 महीने 8 दिन में संविधान का प्रारूप तैयार किया। इसलिए ही बाबा साहब को संविधान का मुख्य निर्माता माना जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश विभिन्न संस्कृतियों, जातियों, धर्म, और पंथ्यों में बंटा हुआ था। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बाबा अंबेडकर सं विधान का प्रारूप तैयार किया गया और संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, बृजेश चंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज, प्रताप सिंह बस्सी, जयंत शर्मा, अनिकेत गुप्ता, विनोद भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button