उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंविकाससम्मान

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का ऋषिकेश में जोरदार स्वागत, तीर्थनगरी को एलीवेटर सड़क की मिली सौगात

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र राज्य मंत्री का जताया आभार

ऋषिकेश। दिल्ली से गढ़वाल भ्रमण पर निकले सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा का ऋषिकेश पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

अजय टम्टा, केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि तीर्थनगरी में जाम की स्थिति को देखते हुए श्यामपुर से लेकर ब्रह्मपुरी तक दो पैकेज तैयार किए गए हैं। जिसमें श्यामपुर से ढालवाला तक साढ़े दस किलोमीटर की एलिवेटर सड़क 1500 करोड रुपए की लागत से बनाई जाएगी। वही ढालवाला से ब्रह्मपुरी तक साढ़े सात किलोमीटर 5 टनल 700 करोड रुपए की लागत से बनाई जाएगी। कुल मिलाकर 2200 करोड़ की लागत से साढ़े 17 किलोमीटर की एलिवेटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से बजट भी स्वीकृत हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में दोनों कार्यों को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।

अनिता मंमगाई, नि मेयर

वहीं नि महापौर अनिता मंमगाई ने केंद्र से एलीवेटर रोड को स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में देशभर में जिस प्रकार से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वह वाकई सराहनीय है। नि महापौर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात कर ऋषिकेश श्यामपुर फाटक पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या से अवगत कराया था, जिस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने संज्ञान लेकर ऋषिकेश के श्यामपुर फाटक पर वैली ब्रिज एवं एलिवेटर सड़क की स्वीकृति दिलाई है। कहा कि वह मां गंगा एवं बद्री विशाल से प्रार्थना करती है कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को शक्ति प्रदान करें। जिससे वह राज्य के विकास कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाते रहे।

Related Articles

Back to top button