उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मंत्री अग्रवाल के इस्तीफे से भड़का उत्तराखंड मैदानी मंच, देहरादून बंद का किया ऐलान

इस्तीफे के विरोध में अग्रवाल समाज करेगा चक्का जाम

देहरादून। उत्तराखंड में आज शाम शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद उत्तराखंड मैदानी मंच के लोग भारी संख्या में प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर पहुंचे और उनके द्वारा दिए गए इस्तीफे का विरोध किया। इस दौरान उत्तराखंड मैदानी मंच के लोगो ने देहरादून बंद के साथ चक्का जाम का ऐलान कर दिया। मौके पर मौजूद सर्व समाज के अध्यक्ष लाल सिंह गुर्जर ने कहा कि ये बहुत ही दुखद है उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान किया जा रहा है प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा जबरन दिलवाया गया है इसका सर्व समाज विरोध करता है और कल देहरादून में बाज़ार बंद ओर चक्का जाम किया जाएगा वहीं इस मौके पर व्यापार मंडल से जुड़े और अग्रवाल समाज के लोगों ने भी सरकार को अपना फैसला बदलने के लिए कहा और इसके विरोध में कल देहरादून बंद और चक्का जाम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button