उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

महानगर कांग्रेस ने पीएम मोदी का फूंका पुतला

अल्पसंख्यक हिंदुओं पर उत्पीड़न बंद करने की मांग

ऋषिकेश। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर बढ़ते अत्याचारों और मणिपुर की जनता पर हो रहे भीषण अत्याचार को रोकने में भारत सरकार की विफलता को लेकर ऋषिकेश महानगर आक्रोशित कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया।

महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट व पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि जिस तरह से हर रोज मीडिया के माध्यम से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर बढते अत्याचारों की खबरें आ रही हैं वह अत्यन्त पीड़ा दायक है। आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कोई ठोस कदम न उठाये जाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पुतला दहन किया गया और यह भी कहा कि भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां पर रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, हिन्दुओं के साथ सरेआम लूटपाट एवं उनके धार्मिक स्थलों में आगजनी की घटनायें हो रही है। साथ ही मणिपुर जिस तरह विगत 2–वर्षों के अधिक समय से जल रहा है वहां बेटी–बहनों के साथ बलात्कार व निर्वस्त्र घुमाने जैसी घटनाएं किसी से छुपी नहीं हैं, अनगिनत निर्संघ हत्याएं हो गई है ऐसा लगता है मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। इन भाजपा के पापी नेताओं के कथनी और करनी में फर्क की वजह से मणिपुर बर्बाद हो गया है और केंद्र की भाजपा सरकार तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र की पूरी मोदी सरकार बांग्लादेश के हिन्दुओं व मणिपुर राज्य के नागरिकों की रक्षा करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शर्मा व ललित मोहन मिश्र ने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना हिंदुस्तान में सुरक्षित है और हमारे हिन्दू भाई वहां परेशान है। मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री व पूरी सरकार चुप है और भाजपाई सड़कों पर हिंदूओ का झूठा राग अलाप रहे हैं यही इनका असली चेहरा है जिसको जनता को समझाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ स्व. प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को करारा जवाब देकर अलग बांग्लादेश की नींव रखी थी वही पूरे विश्व में डंका बजने की बात कहने वाली केंद्र की भाजपा सरकार बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही है। अपने आप को हिन्दुओं का झंडवरदार कहने वाली आरएसएस और भाजपा बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में चुप हैं और मणिपुर हिंसा का तो भाजपाई नेता व कार्यकर्ता नाम भी नहीं लेते हैं । सिर्फ दिखावा करना गम्भीर चिंता का विषय है। कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए भारत सरकार को बांग्लादेश से राजनयिक सम्बन्ध तोड़ने जैसे कडे कदम उठाये जायं।

पुतला दहन करने वालों में मदन मोहन शर्मा, विजय पाल रावत, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्र, चंदन पंवार, बैसाख पयाल, दीप शर्मा, शेर सिंह रावत, दीपक जाटव, निवर्तमान पार्षद भगवान पंवार, जगत नेगी, मधु मिश्रा, राजेंद्र कोठारी, सिंग राज पोसवाल, विक्रम भंडारी, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, राजेश शाह, सरोजिनी थपलियाल, निर्मला कुमाईं, निशा भंडारी, रेनू नेगी, रोशनी देवी, प्रवीण गर्ग, अभिनव मालिक, मुकेश जाटव, ओम सिंह, जतिन जाटव, मनीष जाटव, ऋषभ राणा, हिमांशु जाटव, विनोद रतूड़ी, हिमांशु कश्यप, जीतू मुखर्जी, रणजीत सिंह, आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button