उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारीयों पर चर्चा

भाजपा राष्ट्र प्रथम को लेकर बढ़ रही आगे : धामी

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सहभागिता की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। यही विचार हमारी संगठन शक्ति और प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता का आधार है।

जहां विपक्ष समाज को बांटने, भ्रम फैलाने और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझा हुआ है, वहीं भाजपा राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीर्थ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button