SSP प्रमेंद्र डोभाल ने कावड़ियों को बांटा प्रसाद
कावड़ियों को माला पहनाकर किया स्वागत

ऋषिकेश। देहरादून पुलिस के द्वारा नटराज चौक ऋषिकेश में कावड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल, एसपी ट्रेफिक जितेंद्र चौधरी और एसपी देहात जया बलूनी ने विधिवत पूजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। इसके उपरांत एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने कावड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया और कावड़ियों को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान कावड़ियों ने बम बम भोले के जयकारे लगाए और पुलिस बल का आभार जताया।
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि भारी संख्या में शिवभक्त ऋषिकेश आ रहे हैं, विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देहरादून पुलिस कावड़ यात्रा में आने वाले कावड़ियों की सेवा के लिए गणमान्य व्यक्तियों की सहायता से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम करती रही है, आज भी देहरादून पुलिस के द्वारा प्रसाद वितरण की सेवा का आयोजन किया गया, इसमें हमारी ओर से भारी संख्या में कावड़ यात्रियों को जलपान वितरण किया जा रहा है, इस समय कावड़ यात्रा अपने पूरे चरम पर चल रही है, भारी संख्या में लोग देहरादून, ऋषिकेश आ रहे हैं, जो IDPL से विभिन्न स्थानों की ओर निकलेंगे, नीलकंठ महादेव की ओर भी जाएंगे, आगामी दो तीन दिन और कठिन रहने वाले हैं, इससे पूर्व आज ऋषिकेश में समस्त पुलिस कर्मियों को बेहतर व्यवस्था, तालमेल और प्रोत्साहन के लिए आया हूं।




