उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
कावड़ मेले में 70 सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर
नीलकंठ कांवड़ यात्रा क्षेत्र की 24×7 निगरानी

ऋषिकेश। नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा संपूर्ण नीलकंठ यात्रा क्षेत्र में 24×7 सतत निगरानी रखी जा रही है, संपूर्ण यात्रा क्षेत्र के सड़क मार्ग, पैदल मार्ग एवं मंदिर परिसर में कुल 70 CCTV कैमरों के साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से इन सभी गतिविधियों की लगातार 24 घंटे मॉनिटरिंग करने के साथ ही मौके पर तैनात पुलिस जवानों एवं अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़, यातायात व्यवस्था, पैदल मार्गों की स्थिति एवं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




