उत्तराखंड

निवर्तमान महापौर ने महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की शाखा का किया शुभारंभ

महिलाएं हर क्षेत्र में लिख रही सफलता की गाथाएं : मेयर

ऋषिकेश। तपोवन में नगर निगम की निवर्तमान महापौर अनिता मंमगाई ने महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की शाखा का शुभारंभ किया। इस दौरान निवर्तमान महापौर ने कहा कि कहा कि इस नवीन शाखा के माध्यम से क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर निश्चित ही अपने सपनों को साकार करने में कामयाब रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के बाद महिला उत्थान के लिए शुरू की गई अनेकों योजनाओं के माध्यम से एक नयी क्रांति आई है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की नई गाथाएं लिख रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के चौका चूल्हे तक सीमित रहने वाली महिलाएं घरेलू उत्पादों के माध्यम से परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने मेयर बनने के सफर के संघर्षों को भी सांझा किया। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए विजन के साथ कार्य करने पर शाखा अध्यक्ष सुनीता गुसाईं व मुख्य शाखा अध्यक्ष श्रीमती रेनू रौतेला को साधुवाद दिया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष श्रीमती रजनी तड़ियाल, मीडिया प्रभारी श्रीमती मीरा लिंगवाल, शालिनी राणा, अनुराधा भान, कुसुम नौटियाल, देवेश्वरी, कपिला सकलानी, मंजू सकलानी, रजनी नेगी प्रिया सकलानी, उर्मिला रावत, सुमित्रा लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button