उत्तराखंडराजनीतिसंगठन

भाजयुमों ने युवा चौपाल में 400 पार का नारा लगाकर पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील की

प्रधानमंत्री का लक्ष्य हर व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ : शिवम् टुटेजा

ऋषिकेश। भाजयुमो सांगठनिक जिला ऋषिकेश ने देशभर में चल रहे युवा चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें युवाओं से अबकी बार 400 पार का नारा लगवाकर पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने खेड़ा मंदिर साहब नगर छिद्दरवाला में मंडल महामंत्री रायवाला रॉबिन रावत के नेतृत्व में आयोजित युवा चौपाल कार्यक्रम में विस्तारक के रूप में भाजयुमों के जिला महामंत्री शिवम टुटेजा उपस्थित रहे। चौपाल में भाजयुमों के जिला महामंत्री शिवम टुटेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में देश को FRAGILE 5 देश की श्रेणी से टॉप 5 देशो की श्रेणी में लाया गया एवं सरकार की जनकल्याण योजनाएं देश के हर नागरिक तक पहुंचाकर सक्षम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिल सके। इसलिए भाजपा का प्रत्येक पार्टी का कार्यकर्ता सदैव जनता के बीच में रहता है और वह अपनी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाता है। वहीं, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर गिरी ने कहा कि सूबे की धामी सरकार ने नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं के भविष्य को अंधकार में जाने से रोककर सुरक्षित किया है l चौपाल में युवाओं से अबकी बार 400 पार का नारा लगवाकर पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। चौपाल में जिला मंत्री आयुष रावत, सूर्यांश रावत, आयुष व्यास, ध्रुव, आदित्य, मुकुल शर्मा, अनुराग सजवान, अंकित जोशी, अंकित बिष्ट, दिव्यांशु, प्रणव, आशीष, अनुज, अर्पित, सुमित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button