उत्तराखंडराजनीतिलेटेस्ट खबरें

भाजयुमों ने नमो युवा चौपाल में 400 पार नारे के साथ सरकार लाने का रखा लक्ष्य

भाजपा सरकार का उद्देश्य जनता एवं देश का विकास : शिवम टुटेजा

ऋषिकेश। देशभर में चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के नमो युवा चौपाल कार्यक्रम के तहत भाजयुमों सांगठनिक जिला ऋषिकेश वीरभद्र मंडल के उपाध्यक्ष अजय वीर के नेतृत्व में गीतानगर में युवा चौपाल का आयोजन किया गया।

नमो युवा चौपाल कार्यक्रम में भाजयुमों जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम विस्तारक शिवम् टुटेजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 10 सालों में ऐसा काम किया है जिसका लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिला है, उन्होंने कहा सरकार ने जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं निकाली है, उसमें किसी भी व्यक्ति विशेष या समुदाय को लेकर नहीं सोचा गया, इसका लाभ हर जन उठा सके ऐसी योजनाएं सरकार द्वारा दी गई है। इनमें उज्जवला योजना, मुद्रा लोन योजना, अटल आयुष्मान कार्ड योजना, हर घर जल योजना जैसी शामिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता एवं देश का विकास है, इसलिए ऐसी ही सरकार हमें आगे भी मिलनी चाहिए। चौपाल कार्यक्रम में अबकी बार 400 पार के नारे के साथ सरकार को लाने का लक्ष्य रखा गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष निखिल बड्थ्वाल ने कहा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने भी क्षेत्र में बहुत विकास किया है, जिसके लिए हमें प्रदेश एवं केंद्र की सरकार का धन्यवाद भी करना चाहिए और आगे भी इसी प्रकार ट्रिपल इंजन की सरकार को फिर से लाना है। युवा चौपाल में संजय बिष्ट, अंकुर धीमान, अरुण पांडे, विनय पाल विक्की, जय शंकर, बिजेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, सुभाष, शुभम, सचिन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button