उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंविरोध

तीर्थंनगरी में अवैध निर्माण का सिलसिला जारी, गुस्साए लोगो ने की डीएम से कार्यवाही की मांग

कार्यवाही न करने पर आंदोलन की चेतावनी

ऋषिकेश। वीरभद्र रोड स्थित गली नंबर चार में आस्था पथ से महज चंद कदमों की दूरी पर अवैध निर्माण हो रहा है। अवैध निर्माण के खिलाफ स्थानीय लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की है। लोगों ने मिलकर डीएम देहरादून को शिकायती पत्र भेजकर अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।

अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी भी डीएम को दी है। शिकायती पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री शहरी विकास मंत्रालय पर्यावरण मंत्रालय एसडीएम और एसएसपी के यहां भी भेजी गई है।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वीरभद्र रोड पर गली नंबर चार में आस्था पथ के पास एक भूमि पर कमर्शियल निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है। गंगा से निर्माण स्थल की दूरी काफी कम है। संकरी गली होने की वजह से जेसीबी के गली में गुजारने से लोगों के घरों को भी नुकसान हो रहा है विरोध करने पर निर्माण करने वाला व्यक्ति गुंडो से लोगों को मुंह बंद रखने के लिए धमकी दिलवा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में निर्माण करने वाले के खिलाफ गुस्सा है। पूर्व पार्षद अशोक पासवान ने बताया कि गली नंबर 1 से 10 तक संकरी गलियों में कई अवैध होटल बन गए हैं। इन गलियों में सिविर लाइन की व्यवस्था नहीं होने के कारण होटल संचालक अपनी बिल्डिंग के नीचे पिट बनाकर गंदा पानी और मल नष्ट कर रहे हैं। जिससे भूमिगत पानी दूषित हो रहा है। लोग हैंडपंप से वही पानी निकाल कर पी रहे हैं। जो बीमारी की वजह बनने में लगा है। आरोप है कि जिस भूमि पर अवैध रूप से कमर्शियल निर्माण किया जा रहा है। उसमें कुछ सरकारी भूमि भी दबाई जा रही है। अशोक पासवान ने बताया कि अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगने पर स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button