उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

देहरादून रोड पर चलती बाइक में अचानक लगी आग, बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान

फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

ऋषिकेश। देहरादून रोड पर होंडा शोरूम के सामने एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बाइक पर लगी आग को बुझाया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार के दोपहर नटराज की ओर से एक बाइक सवार युवक हरिद्वार रोड की ओर जा रहा था। कोतवाली के निकट अचानक बाइक में आग लग गई। आग की लपेटे देख बाइक सवार ने किसी तरह बाइक को रोका और कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही की बाजार बंद था और बाइक किसी से भी टकराई नहीं। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक पर लगी आग को बुझा दिया। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से बाइक ने आग लगी होगी।

Related Articles

Back to top button