उत्तराखंडपर्यटनलेटेस्ट खबरें

सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों को आगामी 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद करने के दिए निर्देश

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के साथ पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को श्रद्धालुओं की संख्या नियंतित्र करने को टूर ऑपरेटर्स के लिए भी एडवाइजरी जारी करने को कहा। सीएम ने कहा कि जो पर्यटक बिना रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड आ रहे हैं उनकी सुविधा के लिए पुलिस व पर्यटन विभाग आपसी सामंजस्य से चारधाम के अलावा अन्य धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों के लिए डायवर्जन प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा कि चारधाम में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी अनुशासन को ध्यान में रखकर सम्मान के साथ श्रद्धालुओं से व्यवहार करें। इस दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्ग व चारों धाम में पेयजल, विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए

Related Articles

Back to top button