उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

डबरानी के पास चट्टान की चपेट में आया वाहन, एक की मौत, पांच घायल

आग लगने के कारण पहाड़ से खिसकी चट्टान

उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर डबरानी के पास अचानक से गिरी चटान की चपेट में आकर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 06 लोग हादसे का शिकार हो गए।

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उत्तरकाशी डबरानी के पास मार्ग से गुजर रहे वाहन पर एक चट्टान भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवाल 6 लोग हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाकी पांच लोगो को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। उन्होंने रेस्क्यू के जरिए कुछ लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए तत्काल हर्षिल स्थित अस्पताल भेजा गया। घायलों में 02 पुरूष, 02 महिला और 1 बालिका शामिल है। पुलिस के मुताबिक घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हे तत्काल एयर लिफ्ट के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रथम दृष्टिया चट्टान गिरने की वजह पहाड़ी पर आग लगना बताया जा रहा है। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी होने पर गंगोत्री मार्ग पर दोनों तरफ यातायात को रोक दिया गया। राजमार्ग के सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button