उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंविकास

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने माधव सेवा विश्राम सदन का किया लोकार्पण, सीएम धामी सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

एम्स में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को मिलेगी सुविधा

ऋषिकेश। एम्स में भर्ती मरीजों के तीमारदारों की सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने वीरभद्र रोड पर बने माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण किया।

बता दें कि भाऊराव देवरस सेवा न्यास के द्वारा माधव सेवा विश्राम सदन का निर्माण किया गया है। इस विश्राम सदन के 122 कमरें, पुस्तकालय, टीवी लाऊंज, मंदिर, सत्संग भवन, मैडिटेशन हाल, बच्चों के लिए क्रीडा कक्ष, भोजन कक्ष, लिफ्ट अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

बुधवार को माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण करने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि इस विश्रम सदन के निर्माण होने से एम्स में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को बहुत ज्यादा सुख सुविधाएं सस्ती दरों पर मिलेगी। कहा कि सेवा मानव का परम धर्म है। आज जनसेवा में लोक संपर्क महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन जब लोक संपर्क का अभाव होगा तो जनसेवा का उद्देश्य कैसे प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत की विश्व में प्रतिष्ठा बढ़ी है, आज कोई देश भारत पर बुरी नजर रखता है तो उसे घर में घुसकर मारा जाता है। उन्होंने कहा कि यह सेवा सदन सेवा और समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। निश्चित रूप से उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र से आने वाले मरीजों के परिजनों और मैदानी क्षेत्र के लोगों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button