अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
SIR को लेकर की विस्तृत चर्चा

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस अवसर पर SIR को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त करने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में 11,733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा 22,823 BLAs की तैनाती कर दी गई है।
इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहित भाजपा, कांग्रेस, बीएसपी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




