उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

IMA पासिंग आउट परेड में होंगी शामिल

डोईवाला। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके पश्चात कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुई। मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button