उत्तराखंडक्राइमलेटेस्ट खबरें
शिव मंदिर के जंगल में दफन मिले दो साधुओं के शव, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पथरी थाना क्षेत्र में मंदिर के पास जंगल से दोनों साधुओं के शव गड्ढे में दबे मिले। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों साधुओं की हत्या के बाद उनके शव जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए थे। एसपी देहात शेखर सुयाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।




