अपराधनई दिल्लीलेटेस्ट खबरेंशिक्षा्

पीएम मोदी ने पेपर लीक मामलें में फास्ट-ट्रैक कोर्ट का किया गठन

आरोपियों को नहीं छोड़ेगी सरकार : मोदी

नई दिल्ली। देशभर में जारी छात्र आंदोलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 के तहत दर्ज मामलों और संबंधित अपराधों की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में एक विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Court) का गठन कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्पष्ट किया कि सरकार पेपर लीक और धांधली के आरोपियों पर जल्द से जल्द कड़ा फैसला सुनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जा रहे हैं। इसी फैसले पर अमल करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट की मीडिएशन सेंटर इंचार्ज जज अनु ग्रोवर बालिगा का तबादला कर उन्हें स्पेशल जज के रूप में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में नियुक्त कर दिया है।

अब यह विशेष अदालत ‘पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024’ के तहत दर्ज मुकदमों और पेपर लीक से जुड़े अन्य संगीन मामलों की रोजाना आधार पर तेजी से सुनवाई करेगी, ताकि आरोपियों को बिना किसी देरी के सख्त सजा दिलाई जा सके।

Related Articles

Back to top button