उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

डीएम ने कावड़ मेले की तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक

अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

ऋषिकेश। कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल ने मुनिकीरेती, तपोवन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके पश्चात नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में सम्बन्धित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की।

डीएम टिहरी निकिता खंडेलवाल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रामझूला पुल में 25 जुलाई से आवाजाही बंद करने, व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने, यूपीसीएल विभाग के अधिकारियों को खराब विद्युत लाइनें शीघ्र दुरस्त करने, खाद्य आपूर्ति विभाग को मेले से पूर्व व दौरान दुकानों व होटलों के निरीक्षण करने, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला व नगर पंचायत तपोवन के अधिशासी अधिकारी को पार्किंगो में बेहतर साफ-सफाई, रेट लिस्ट चस्पा करने, शौचालयों व मोबाइल टाॅयलेटों में बेहतर साफ-सफाई रखने, जल संस्थान को पीने के पानी व शौचालयों में सप्लाई व टैंकरों के माध्यम से बेहतर ढंग से आपूर्ति करने के लिए कहा। वन विभाग के अधिकारियों को पेड़ों पर झूलती तारोें वाले स्थानों पर लूपिंग करने व नीर वाॅटर फाॅल में आवाजाही बंद करने, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से स्वास्थ्य चेक पोस्टों एवं पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम रखने और एनएच विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्गों पर शीघ्र पेचवर्क करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड मेले में महिलओं हेतु अस्थाई रूप से पिंक टाॅयलेट निर्माण के निर्देश दिए गए थे, जिसका निरीक्षण किया गया है। बताया कि बैठक में विक्रम यूनियन, ऑटो यूनियन, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल के सदस्यों से ओवर रेट ना लेने व शांतिपूर्वक मेला संपन्न करने का अनुरोध किया गया है।

बैठक में उपजिलाधिकारी आशीष घिल्ड़ियाल, सीओ सुरेंद्र भंडारी, प्रभारी मुनिकीरेती थाना प्रदीप चैहान, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी यशवीर सिंह, सभासद विनोद सकलानी, अधिशासी अभियंता सिंचाई कमल सिंह, सहायक अभियंता दर्मियान सिंह असवाल, अवर अभियंता आशीष कोंडल, अवर अभियंता देवेश अवस्थी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button