अंतर्राष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंहादसा

लाहौर में मकान गिरने से एक परिवार के 11 लोगो की मौत

06 लोगों का सकुशल रेसक्यू

पाकिस्तान। लाहौर शहर में जन्मदिन के जश्न के दौरान तीन मंजिला मकान ढहने से एक ही परिवार के कम से कम 11 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। लाहौर के घनी आबादी वाले निचले इलाके हरबंसपुरा में बुधवार देर रात जब यह हादसा हुआ, तब मकान में जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई भारी मानसूनी बारिश के कारण यह इमारत कमजोर हो गई थी। लाहौर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अली एजाज के अनुसार, हरबंसपुरा स्थित इस तीन मंजिला मकान में तीन भाई अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाइयों की बहन और उसके बच्चे भी आए हुए थे। इसी दौरान अचानक मकान ढह गया, जिससे लगभग 20 लोग मलबे के नीचे दब गए।

हादसे के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जबकि 06 लोगों को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हाल में हुई भारी मानसूनी बारिश की वजह से इमारत का ढांचा कमजोर हो गया था, जिसके कारण यह अचानक ढह गई।

Related Articles

Back to top button