आस्थाउत्तराखंडधर्मलेटेस्ट खबरें

नीलकंठ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा नीलकंठ मंदिर

ऋषिकेश। श्रावण मास के पहले सोमवार को पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में हज़ारों श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सोमवार की मध्य रात्रि से नीलकंठ मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई।

बाहरी राज्यों से कावड़िएं अपने वाहनों और पदयात्रा करके नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। शिव भक्तों ने कई घंटे लाइनों में खडे रहकर भगवान शिव को जल, दूध, फूल, फल, बेलपत्र और मिठाई अर्पित करके परिवार में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की। मंदिर परिसर बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से कावड़ यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन की टीम संपूर्ण कावड़ यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाने में जुटी रही। पुलिस और ITBP के जवानों ने शिव भक्तों को शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कराए। जिसके बाद शिव भक्त अपने गंतव्य की ओर लौटते रहे।

नीलकंठ मंदिर के महंत शिवानंद गिरी ने कहा कि यह श्रावण मास का प्रथम सोमवार है जो पूर्णिया से शुरू होता है, इसलिए श्रावण मास में भगवान शिव का निवास होता है, इसे जो भी व्यक्ति संतान, ऐश्वर्या और धन की प्राप्ति के लिए भक्ति भाव पूजा पाठ इत्यादि करके रुद्राभिषेक करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, सावन के सोमवार को भगवान शिव पर जल अर्पित करने से कल्याण हो जाता है, भगवान नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक हो रहा है, सभी कावड़िया आज महादेव के दर्शन कर रहे हैं, अपनी मनोकामना के लिए सभी तीर्थ यात्रा और कावड़ यात्रा कर रहे हैं, महादेव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने कहा कि लगातार जो हम डेटा को एनालाइज़ कर रहे हैं, शिव भक्तों की संख्या नीलकंठ क्षेत्र में बड़ी है, आज विगत रात्रि से ही क्योंकि पहला सोमवार है, उसमें भी कावड़ियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है, इसके लिए हमारी जो सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक इत्यादि की व्यवस्था है, वह अच्छे से दुरुस्त करके रखी है, इसमें हमारे कुल 1200 पुलिसकर्मी लक्ष्मण झूला क्षेत्र और नीलकंठ मंदिर परिसर में ड्यूटीरत हैं, इसके अलावा हमारे जोनल, सुपर जोनल और सेक्टर अधिकारी हैं, सबकी ब्रीफिंग मेरे द्वारा की गई है, सभी लोग अपने-अपने सेक्टर में अच्छे से ड्यूटी कर रहे हैं, इसके अलावा जो हमारे कंट्रोल रूम है वह भी लगातार एक्टिवेट हैं, उसमें हम सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी बनाए रखें हुए हैं, जो भी सुरक्षा के इंतजाम हैं वह हम लोगों की तरफ से पूरे कर रखे हैं।

Related Articles

Back to top button