कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने ओलंपिक 2036 के संकल्प को लेकर किया जलाभिषेक
हरिद्वार से ऋषिकेश तक 24 किलोमीटर की पदयात्रा

ऋषिकेश। सावन के दूसरे सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भारत में ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को लेकर हरिद्वार से कावड़ में जल भरकर 24 किलोमीटर की पदयात्रा तय करके ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर पहुंची, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने वीरभद्र मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मंत्री रेखा आर्य ने भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक किया। साथ ही उन्होंने भगवान शिव से भारत को ओलंपिक मेजबानी मिलने और देश और प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सावन का महीना भोलेनाथ का महीना होता है, सावन के महीने में जो भी भोलेनाथ की कावड़ यात्रा करता है भगवान शंकर उसको आशीर्वाद देते हैं, मेरी प्रार्थना और संकल्प यह है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने 2036 का ओलंपिक भारत में आयोजित हो और भारत उसकी मेजबानी करें, जिसका उन्होंने संकल्प लिया है और भारत को खेल के क्षेत्र में महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया है, इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए मै खेल मंत्री होने के नाते अपने देवभूमि उत्तराखंड की हर की पौड़ी से यह ऊर्जा उनके संकल्प तक जाए और उनका संकल्प सिद्धि तक पहुंचे, 2036 का ओलंपिक भारत में आयोजित हो और भारत उसकी मेजबानी करें तो यह यात्रा हर की पौड़ी से संतो के आशीर्वाद के साथ प्रारंभ हुई, 22 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर वीरभद्र महादेव मंदिर में पहुंची हूं, निश्चित रूप से यह यात्रा खुद में अद्भुत रही है। वीरभद्र मंदिर में भगवान शिव पर जल अर्पित करके अपने और प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय संकल्प पूरा करने के लिए भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा है।




