उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

नपा ने रंगोली प्रतियोगिता का किया आयोजन

छात्रों ने रंगोली बनाकर हर घर तिरंगा का दिया संदेश

ऋषिकेश। स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला द्वारा योगा पार्क में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बालिका विद्यालय ढालवाला एवं पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तिरंगे, देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से प्रेरित विभिन्न आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। रंगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के गौरव और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को भव्य रूप देने का सुंदर प्रयास किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, सभासद स्वाति पोखरियाल एवं सभासद विनोद सकलानी द्वारा विद्यार्थियों की रंगोलियों का अवलोकन किया गया तथा उनकी रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना की सराहना की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पालिका टीम से मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान, अनुज कैंतूरा, अनूप, रोहित एवं सूरज सहित पालिका टीम का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button