उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

भद्रकाली मार्ग पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 02 की मौत, 11 घायल

SDRF और पुलिस बल ने किया रेसक्यू

ऋषिकेश। भद्रकाली से ढालवाला की ओर आ रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सड़क के किनारे चल रहे दो स्कूटी सवार व्यक्ति बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया, वहीं बस में सवार 11 घायल यात्रियों का राजकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है, SDRF टीम का सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, इसके साथ घटनास्थल पर पुलिस बल भी तैनात है।

Related Articles

Back to top button