उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

संत रविदास की वाणी करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शक : प्रतीक कालिया

गुरु रविदास की कलश वंदन यात्रा का सफल आयोजन

ऋषिकेश। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वी जयंती के शुभ अवसर पर त्रिवेणी घाट ऋषिकेश के भव्य प्रांगण में कलश वंदन यात्रा का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा ऋषिकेश प्रतीक कालिया शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास की जन्मभूमि बनारस से आई माटी को प्रणाम का अवसर मिला। उनकी संत वाणी और अमृत वचन आज तक लाखों करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही है। ऐसे महान संत और गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना हमारा कर्तव्य भी है और सौभाग्य भी। कलश वंदन यात्रा में सभी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की रज को प्रणाम कर उनके उपदेशों से प्रेरणा ली। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्या, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत सहित अनेक ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button