उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त पंजाब को लेकर जनसभा को किया संबोधित

आप सरकार का नशे को मौन समर्थन : धामी

पंजाब। मुख्यमंत्री धामी ने पंजाब के होशियारपुर ग्रामीण, मुकेरियां (दसूहा) में नशा मुक्त पंजाब यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

सीएम धामी नशा मुक्त पंजाब यात्रा भारतीय जनता पार्टी की पंजाब को नशे के अभिशाप से मुक्त कराने के लिए एक निर्णायक पहल है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पंजाब की जनता से नशे के खिलाफ बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता मिलते ही उन वादों से मुकर गई। आज पंजाब में नशे का बढ़ता कारोबार और उसकी गिरफ्त में जाती युवा पीढ़ी इस सरकार की नाकामी और वादा खिलाफी का प्रमाण है।

एक ओर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के बढ़ते कारोबार को मौन समर्थन दे रही है।

कार्यक्रम में माननीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट विधायक जंगी लाल महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button