आगामी विस चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा
अंतिम छोर के व्यक्ति को जोड़ने का किया आवाहन

ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित स्वामी नारायण आश्रम में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से 22 प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक और सहसंयोजक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 22 प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजको से सभी जिलों में पार्टी के द्वारा किए गए और आगामी कार्यों की समीक्षा की। साथ ही प्रत्येक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता से पार्टी में अंतिम छोर के व्यक्ति को जोड़ने का आवाहन किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। प्रदेश से लेकर जिला एवं मंडल स्तर तक प्रकोष्ठों के विस्तार के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों के विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री संगठन फणिंद्र नाथ दत्त शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्यशाला है। उन्होंने प्रत्येक प्रकोष्ठ से अपने-अपने क्षेत्र के अनुरूप अलग-अलग कार्यक्रम एवं अभियान तय करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का अधिक से अधिक प्रभावी उपयोग करते हुए प्रकोष्ठों की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा सरकार और संगठन के कार्यों, नीतियों एवं संदेशों को आमजन तक पहुंचाने के लिए उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की मजबूत संरचना तैयार करने के लिए सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी ने सभी प्रकोष्ठों की गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए आगामी समय में प्रत्येक जिले में प्रकोष्ठों की कार्यशालाओं के आयोजन के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला एवं मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों के गठन के साथ प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों को लेकर समयबद्ध योजना बनाने का आग्रह किया।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा सेवा माह के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय एवं व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
कार्यशाला में प्रदेश प्रकोष्ठ के सह-समन्वयक सचिन अग्रवाल, कपिल गुप्ता प्रदेश संयोजक रिटर्न गतिविधि प्रकोष्ठ सौरभ रणकोटी अनिल कुकरेती संजय व्यास सरिता त्रिपाठी, विकल खूब सिंह विकल सहित सभी प्रदेश संयोजक, सह-संयोजक एवं जिला स्तर के समन्वयक उपस्थित रहे।








