उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
पौड़ी पुलिस ने 08 हुड़दंगियों को सिखाया सबक, किए चालान
शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्यवाही

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिन से लेकर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करते पाए गए 08 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने एवं सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।








