उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

डीएम ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं

अधिकारीयों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 37 शिकायत मांग पत्र प्राप्त हुए।

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए। जिला योजना की समीक्षा के दौरान समय पर धनराशि खर्च करने तथा बकाया धनावंट हेतु मांग पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ।

इस अवसर पर तहसील कण्डीसौड के ग्राम कन्स्यूड़ निवासी सुन्दर सिंह द्वारा उनकी पैतृक भूमि का सही से सीमांकन करवाने की मांग पर एसडीएम टिहरी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

बौराड़ी निवासी फगण सिंह तथा सोवन सिंह द्वारा बौराडी बस अड्डे पर खोखा आंवटन करने की मांग पर प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम कोटी, थाती बूढ़ाकेदार, सत्यवीर सिंह रावत द्वारा बताया कि झाला कोटी रोड़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड का ढलान जंगल से उनके मकान की तरफ होने के कारण नहर तथा बारिश में पानी रोड़ से मकान की तरफ बहने के कारण मकान में दरार पड़ मकान को क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है, जिसपर लोक निर्माण विभाग घनसाली को तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जसवन्त सिंह रावत निवासी ओपन मार्केट बौराड़ी, नई टिहरी द्वारा उनकी दुकान के आगे आने-जाने वाले आम रास्ते पर साइड से साड़ियां टांगकर रास्ते को रोकने तथा दुकान को ढ़कने के सम्बन्ध में शिकायत की जिस पर एसडीएम तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टिहरी को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

तहसील टिहरी के ग्राम स्वाड़ी निवासी अनिल सुयाल द्वारा बताया की वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है तथा फिंगरप्रिंट की समस्या के कारण बैंक में केवाईसी नही हो पाने के कारण किसान सम्मान निधि एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है जिस पर सीएमओ एवं समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल,  सीएमओ डॉ राम प्रकाश, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button