उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्व, सैकड़ो लोगो ने की पूजा

गोवर्धन पूजा महत्वपूर्ण और प्राचीन त्यौहार : राघव

ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित सिद्धपीठ मनोकामना हनुमान मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान को भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सच्चिदानंद महाराज, महंत हनुमान मंदिर

राघवेंद्र भटनागर, अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने बताया कि गोवर्धन पूजा सनातन परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्राचीन त्यौहार है। उन्होंने कहा कि द्वापर युग से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार, जब प्रकृति ने भक्तों पर संकट उत्पन्न किया था, तब भगवान श्री कृष्ण ने अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर पूरे ब्रजवासियों की अतिवृष्टि से रक्षा की थी। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर परिसर में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की दिव्य प्रतिमा बनाई गई। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं में अन्नकूट का भव्य प्रसाद वितरित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने यह भी बताया कि मायाकुंड स्थित हनुमान मंदिर में वे अपने बचपन से ही इस त्यौहार को बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित होते देखते आ रहे हैं। इस वर्ष भी सभी भक्तों ने एकजुट होकर सनातन धर्म की अखंड ज्योति के साथ इस पर्व को पूर्ण भक्तिमय माहौल में मनाया।

Related Articles

Back to top button