उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने पंचूर गांव में किए मां के अंतिम दर्शन

योगी ने मां सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचुर पहुंचे हैं. उनकी मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. गांव पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की है. योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई, वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर योगी आदित्यनाथ से बात कर उनकी मां सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया. अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया सिर से उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है. राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मां का साया जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है और उनके जाने से पैदा हुए खालीपन को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह गम सहने की ताकत प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button