उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मंत्रिमंडल और संबंधित विभागों के साथ आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और कहीं अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई।

कैबिनेट बैठक के निर्णय और प्रस्ताव

उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के अन्तर्गत उपाध्यक्ष का 01 अतिरिक्त पद सृजित।

केंद्रीय सामाजिक सुरक्षा संहिताः 2020 की धारा 154 एवं 156 के तहत उत्तराखण्ड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली: 2026 का प्रख्यापन। इससे संगठित एवं असंगठित कर्मकारों को Social Security मिलेगी।

उत्तराखण्ड कर्मचारी राज्य बीमा योजना फार्मासिस्ट संवर्ग (एलोपैथिक) सेवा नियमावलीः 2021 के नियम-8 (शैक्षिक अर्हता) में संशोधन करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा योजना फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) (संशोधन) सेवा नियमावली: 2026 का प्रख्यापन।

पेराई सत्र 2026-27 हेतु राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को बैंकों से ऋण हेतु शासकीय प्रत्याभूति देने का निर्णय।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत कार्यरत X-Ray Technician सेवा में भर्ती तथा नियुक्त कार्मिकों की सेवा शर्तों को विनियमित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड एक्स-रे प्राविधिज्ञ सेवा (संशोधन) नियमावली: 2026 का प्रख्यापन।

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में PG के छात्रों हेतु अनिवार्य राजकीय सेवा संबंधी बॉण्ड अनुमन्य।

उत्तराखण्ड ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव नीति: 2026 का प्रख्यापन।

उत्तराखण्ड में विविध निर्माण कार्यों हेतु सूचीबद्ध NHIDCL की सूचीबद्धता रद्द।

उत्तराखण्ड सेतु आयोग सूचना प्रौद्योगिकी सेवा नियमावली: 2026 का प्रख्यापन।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. दिनेश चन्द्र ध्यानी, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग) को समान सेवा लाभ देने को सहमति।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मासिक मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय हेतु कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को किया अधिकृत।

उप आबकारी आयुक्त के 05 एवं सहायक आबकारी आयुक्त के 06 नवीन पदों के सृजन का निर्णय।

उत्तराखण्ड लेखा परीक्षा राजपत्रित सेवा (संशोधन) नियमावलीः 2026 का अनुमोदन।

उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रावसान हेतु मंत्रिमण्डल ने दी संस्तुति।

जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास शुल्क के रूप में लिए जाने वाले अंशदान एवं क्षतिपूर्ति शुल्क में परिवर्तन।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावली बनाने हेतु मंत्रिमण्डल की उप समिति गठित होगी।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ वन सेवा (संशोधन) नियमावली: 2026 का प्रख्यापन। वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष की गई।

भवन उपयोग के आधार पर भू-खण्ड क्षेत्रफल की सीमा का वर्गीकरण करते हुए भवन निर्माण एवं विकास उपविधि/विनियमः 2011 के मानकों से शिथिलीकरण के प्रस्ताव पर सहमति।

महायोजना में भू-उपयोग परिवर्तन हेतु निर्धारित शुल्क में संशोधन।

हरिद्वार शहर में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (PRT) (Pod Taxi) ‘हरिद्वार दर्शन’ परियोजना निर्माण संबंधी निर्णय।

आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में प्रतिमाह ₹1700 रुपये की वृद्धि।

बापूग्राम आरक्षित वन, ऋषिकेश की 594.90 एकड़ अधिसूचित वन भूमि के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन एवं भावी कार्यवाही हेतु वन भूमि को Denotify करने के प्रस्ताव को सैद्धान्तिक स्वीकृति। इस प्रकरण में वन विभाग द्वारा प्रस्ताव दिया जाएगा।

उत्तराखण्ड महाधिवक्ता कार्यालय अधिष्ठान (कर्मचारियों की सेवा) नियमावलीः 2013 में अग्रेत्तर संशोधन करते हुए उत्तराखण्ड महाधिवक्ता कार्यालय अधिष्ठान (कर्मचारियों की सेवा) (संशोधन) नियमावली: 2026 का प्रख्यापन।

रॉयल्टी करदायी संस्थाओं के ठेकेदारों से बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी की वसूली नहीं की जाएगी।

राज्य आंदोलनकारियों के शेष रह गए चिन्हीकरण के लिए प्रक्रिया निर्धारित करने का निर्णय।

जनपद देहरादून के बापूग्राम, नैनीताल के बिंदुखत्ता और ऊधमसिंह नगर के बग्गा चौवन स्थित वन भूमि के गांवों को वन भूमि से डिनोटिफ़ाई की कार्यवाही करने हेतु सैद्धांतिक सहमति । उक्त कार्यवाही हेतु प्रस्तावक विभाग वन विभाग को बनाने का निर्णय।

Related Articles

Back to top button