भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस कर्मियों के साथ धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन
कोतवाल समेत समस्त पुलिस टीम को बांधा रक्षा सूत्र
ऋषिकेश। भाजपा महिला मोर्चा मंडल ने कोतवाली ऋषिकेश में रक्षाबंधन का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया। इसमें महिलाओं ने कोतवाली प्रभारी राजेंद्र खोलिया एवं समस्त पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा।
भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष कविता शाह के नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष माधव गुप्ता के अध्यक्षता में महिलाओं ने कोतवाली ऋषिकेश पहुंचकर कोतवाल राजेंद्र खोलिया एवं समस्त पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान भाजपा की मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को रोकना होना चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में जिस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है उन्हें पुलिस की सतर्कता द्वारा ही रोका जा सकता है और साथ में सभी नागरिकों को भी सहयोग करना पड़ेगा। इस मौके पर महिला मोर्चा महामंत्री गुड्डी कलुरा, उपाध्यक्ष आशा शुक्ला, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष रुचि जैन, सोशल मीडिया पूर्णिमा तायल, कार्यालय प्रभारी शशि मिश्रा, रेखा चौबे, सुशील बिष्ट, रीता जाटव, रजनी अग्रवाल, निशा सिंह आदि महिलाएं मौजूद रही।




