उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

उत्तराखंड राज्य में जलवायु परिवर्तन पर दो दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

कार्यक्रम में 40 से ज्यादा आर्किटेक्ट ने किया प्रतिभाग

ऋषिकेश। लेमन ट्री होटल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट उत्तराखंड चैप्टर ने दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें पर्यावरण निम्नीकरण एवम जलवायु परिवर्तन का उत्तराखंड राज्य में प्रभाव पर प्रस्तुतिकरण दिया गया।

रविवार को तपोवन स्थित लेमन ट्री होटल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट उत्तराखंड चैप्टर द्वारा आयोजित पर्यावरण निम्नीकरण एवम जलवायु परिवर्तन की दो दिवसीय संगोष्ठी में राज्य के 40 से ज्यादा आर्किटेक्ट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष आर्किटेक्ट एम एस नेगी द्वारा सत्र का शुभारंभ किया गया।इसमें मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ आर्किटेक्ट दिव्य कुश एवं विशिष्ट अतिथि पर्यावरण विद् अनूप नौटियाल उपस्थित रहे। इस दौरान अनूप नौटियाल द्वारा वैश्विक, राष्ट्रीय एवं उत्तराखंड राज्य में आपदाओं, प्लास्टिक बैंक, जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया गया। साथ ही उन्होंने आर्किटेक्ट्स कम्यूनिटी को राज्य में एडीजी फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट दिव्य कुश विशेषकर युवा आर्किटेक्ट्स द्वारा पर्यावरण बदलाव को लेकर निर्माण सामग्री एवं पर्यावरण बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपने कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, सचिव आर्किटेक्ट कृष्ण कुरियाल के द्वारा केदारनाथ एवं उत्तरकाशी में आपदा पुनर्वास कार्यों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साइंटिस्ट सी बी आर आईं सेवानिवृत अशोक कुमार ने अपने उद्बोधन में निर्माण सामग्री में सीबीआर आई के अपने अनुभव साझा किए। इसके अलावा उत्तराखंड के वरिष्ठ आर्किटेक्ट मनीष जौहरी, नीरज त्यागी, गौरव वर्मा, जसदीप सेठी एवं अन्य युवा वास्तुविद द्वारा अपने कार्य अनुभव साझा किए। इस अवसर पर डॉ अखिलेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक” ए आई इन आर्किटेक्चर ट्रांसफॉर्मिंग प्लानिंग प्रोफेशनल एंड स्टूडेंट्स “का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम का समन्वय आर्किटेक्ट रितेश, कणव, सुबोध डोभाल एवं संचालन आर्किटेक्ट मेघा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ अखिलेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक” ए आई इन आर्किटेक्चर ट्रांसफॉर्मिंग प्लानिंग प्रोफेशनल एंड स्टूडेंट्स “का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिवस में प्रतिभागियों ने योग सत्र का आयोजन भी किया। इसमें आर्किटेक्ट कपिल के द्वारा योग के लाभ, योग क्रिया एवं सूर्य नमस्कार कराया गया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर हर प्रतिभागी को एक पौधा वृक्षारोपण संवर्धन एवं संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने के लिए कार्यकारी समिति उत्तराखंड चैप्टर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट के मुख्य समन्वयकर्ता संजय भार्गव एवं अध्यक्ष द्वारा इवेंट पार्टनर असाही ग्लास को धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Back to top button