उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षा

एसबीएम इंटर कॉलेज में बाल संसद का गठन

राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित करना गठन का उद्देश्य : त्रिपाठी

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के दिशा निर्देशन में एक बाल संसद का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठतम प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी की रेख देख में प्रधानमंत्री पद पर काजल, उप प्रधानमंत्री कृष्णा राम, शिक्षा मंत्री हिमानी, उप शिक्षा मंत्री जितेंद्र, पर्यावरण मंत्री रोहित, उप पर्यावरण मंत्री सोनू वर्मा, स्वच्छता मंत्री प्राची, उप स्वच्छता मंत्री नंदिनी, संस्कृति मंत्री भावना, उप संस्कृत मंत्री राधिका की नियुक्ति की गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के द्वारा सभी पदाधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई कि सभी मिलकर विद्यालय के विकास और उन्नति में सहयोग करेंगे। इससे छात्र-छात्राओं के अंदर नैतिकता का विकास होगा और नेतृत्व भावना विकसित होगी और वह विद्यालय के प्रति और सजगता से कार्य करेंगे। साथ ही विद्यालय के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह के क्रियाकलापों से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि बाल संसद के गठन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के भीतर राष्ट्र प्रेम देश प्रेम की भावना विकसित करना है और हमारा देश किस तरह से राजनीतिक रूप से सुदृढ़ और मजबूत हो रहा है। भारत भविष्य में विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, एस पी बहुगुणा, नीलम जोशी, जितेंद्र बिष्ट, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, सुशील बर्थवाल, नवीन मैंदोला, रंजन अन्थवाल, रंजना, शकुंतला, अजय कुमार, विवेक शर्मा, प्रवीण रावत, रमेश बुटोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button