भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बालावाला मंडल के कार्यकर्ताओं को सदस्यता कराई ग्रहण
बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत : महेंद्र भट्ट
ऋषिकेश। भाजपा सांगठनिक जिला ऋषिकेश के अंतर्गत बालावाला मंडल के अध्यक्ष प्रशांत खारोला की अध्यक्षता में बूथ संख्या 42 से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि “बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत” इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सर्वप्रथम अपने बूथ को मजबूत बनाने का प्रयास करना है और अधिक से अधिक लोगों से भेंट कर पार्टी की अच्छाइयों से अवगत कराना है। साथ ही लोगो को जन लाभकारी योजनाओं के लाभ के विषय में बताना है और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलानी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका व ग्राम पंचायत के चुनाव आने वाले हैं और प्रत्येक चुनाव में स्थिति बूथ पर निर्भर करती है। क्योंकि आपका बूथ मजबूत होगा तो आपकी जीत निश्चित है। इसलिए अधिक से अधिक जनसंपर्क स्थापित करें और संगठन के महापर्व सदस्यता अभियान को सफल बनाने का प्रयास करें। वहीं सदस्यता अभियान के संयोजक मनोज ध्यानी ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से जुड़ने के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई एवं पार्टी के सभी मोर्चो व शाखाओ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने व सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री अनूप अग्रवाल एवं पारुल कोल्हान ,बूथ सचिव राजेंद्र सिंह रावत, रविंद्र नेगी तथा बहुत संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




