उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

स्पा सेंटरो पर ताबड़तोड़ छापेमारी, एक्शन में मुनिकीरेती पुलिस

07 सेंटरों में 70 हजार के काटे चालान

ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने तपोवन क्षेत्र के स्पा एवं मसाज सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने स्पा सेंटरो में अनियमितताएं पाए जाने पर 07 सेंटरों के 70 हजार रुपये के चालान किए।

मंगलवार को मुनिकीरेती थाना के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तपोवन स्थित 22 स्पा और मसाज सेंटरों पर छापा मारा। चेकिंग के दौरान कई सेंटरों में अनियमितताओं एवं गाइड लाइन का उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने सात सेंटरों का 70 हजार रुपये का कोर्ट चालान काटकर कार्यवाही की। साथ ही संचालकों को सरकार की गाइड लाइन का अनुपालन करने की हिदायत दी। इस दौरान मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी स्पा सेंटर में अनियमितता संबंधी दिखने पर पुलिस को सूचित करें। वह अपनी शिकायत या सूचना सरकारी मोबाइल नंबर 9411112842 पर दर्ज करा सकतें हैं।

इन स्पा सेंटरों पर की छापेमारी

पुलिस ने लेजर स्पा सेंटर, आयुष ब्लिस स्पा सेंटर, ईवा स्पा सेंटर, वैदिक आयुर्वेदा सेंटर, जेके स्पा सेंटर, नील गंगा स्पा सेंटर, चक्रा आयुर्वेदा सेंटर पर छापेमारी कर कार्यवाही की है।

स्पा सेंटरों को जारी निर्देश

1. सेंटर की गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं

2. किसी भी सेंटर में क्रॉस मसाज न कराई जाए

3. महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार

4. प्रशिक्षित थैरेपिस्ट से मसाज

5. मसाज सेंटर में काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन

6. मसाज थेरेपिस्ट का हेल्थ सर्टिफिकेट

7. सभी स्पा सेंटरो का पंजीकरण

8. स्पा सेंटर संचालकों के रजिस्टर में ग्राहक का नाम, पिता का नाम, पता मोबाइल नंबर, पहचान पत्र या आधार कार्ड, आने तथा जाने का समय, थैरेपिस्ट का नाम आदि विवरण

9. किसी भी स्पा सेंटर में 18 वर्ष से कम आयु के कोई भी व्यक्ति न रखा जाए

10. भविष्य में यदि कोई अनियमितता पाई गई या कहीं पर भी कोई आपत्तिजनक स्थिति पाई जाती है तो स्पा सेंटर के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने के साथ उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button