उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

डॉ अग्रवाल ने जल जीवन मिशन व पेरिअर्बन योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक ली

दिसंबर 2024 तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन और पेरिअर्बन योजना से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान संबंधित अधिकारीयों को निर्माणाधीन कार्य दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कैम्प कार्यालय में अधिकारियों ने डॉ अग्रवाल को बताया कि जल जीवन मिशन और पेरी अर्बन योजना से सड़कें तथा पानी के कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि खेरिकलां, मोतीचूर, हरिपुरकलां, गौहरीमाफी, खांड गांव में जल जीवन मिशन से कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि पेरी अर्बन से चक जोगीवाला, गुमानीवाला, भट्टोवाला, गढ़ी में जमीनी समस्या होने के कारण कार्य आरंभ नहीं हो सका है। बताया कि छिद्दरवाला, प्रतीतनगर, खदरी के अलावा शहरी क्षेत्रों में कार्य गतिमान है। इस पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि माह दिसंबर तक पूर्ण किया जाए। साथ ही कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में एचओडी जल संस्थान नीलिमा गर्ग, अधीक्षण अभियंता नमित रमोला उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button