मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया सक्रियता के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
जिलाध्यक्ष ने सम्मानित कार्यकर्ताओं को बधाई दी
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड सोशल मीडिया सक्रियता अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश से सोशल मीडिया एवं आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसी श्रृंखला में सांगठनिक जिला ऋषिकेश के जिला आईटी प्रभारी रोहित भारद्वाज, मंडल आईटी सहसंयोजक रायवाला आदित्य चौहान, मंडल आईटी सहसंयोजक डोईवाला देवदत्त शर्मा, को संपूर्ण जिले में सोशल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने सम्मानित हुए तीनों कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर संगठन महामंत्री अजय कुमार ,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ,प्रदेश आईटी प्रभारी प्रवीण लखवार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




