लेटेस्ट खबरें

सांसद व अभिनेता अरुण गोविल प्राइड ऑफ़ मेरठ अवार्ड से सम्मानित

मेरठ। यूपी फिल्मस फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन व दयानन्द नर्सिंग होम के संयुक्त तत्त्वाधान में विगत 19 अक्टूबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में “प्राइड ऑफ़ मेरठ अवार्ड” से शहर के 13 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को उनके समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद व अभिनेता अरुण गोविल को शामिल होना था, लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों के चलते वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए थे। 24 अक्टूबर शाम को संस्था के अध्यक्ष व वरिष्ठ फैशन फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित ने डिफेन्स कॉलोनी स्थित सांसद आवास पर जाकर अरुण गोविल को “प्राइड ऑफ़ मेरठ अवार्ड” से सम्मानित किया। इस दौरान ज्ञान दीक्षित ने अरुण गोविल के उज्जवल व समृद्ध भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। अरुण गोविल ने कहा कि इस तरह की किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहना व्यक्ति को और बेहतर करने की प्रेरणा देता है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। मौके पर संस्था के सदस्य हर्ष दीक्षित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button