उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर फल व मिठाई की वितरित

स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा दिवस

ऋषिकेश। 25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना रजतोत्सव पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने कुष्ठ कालोनी में फल व पहाड़ी मिठाई अरसे का वितरण किए। इसके बाद निकाय की टीम ने कुष्ठ कालोनी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा दिवस मनाया।

प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर 25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना रजतोत्सव पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने भजनगढ़ स्थित कुष्ठ कालोनी में फल व पहाड़ी मिठाई अरसे वितरित किए, साथ ही सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद निकाय टीम ने सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में कुष्ठ कालोनी में वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा दिवस मनाया और जय उत्तराखंड के नारे लगाए। मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी, सुनील सिंह, जयमिलन पंवार, प्रमोद आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button